फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर (कानपुर)। क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना बुधवार की रात बंदीमाता मार्ग पर हुई। थाना क्षेत्र के रुद्रपुर बैल गांव निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरिजा शंकर शुक्ला (42) देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बंदीमाता मार्ग पर वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में गिरिजा शंकर के सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी चौबेपुर भेजा, जहां हालत गंभीर देख परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान गुरुवार की दोपहर गिरिजाशंकर की मौत हो गई। बताया गया है कि बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष की मौत की सूचना पर क्षेत्रीय सांसद अंजूबाला, विधायक भगवती प्रसाद सागर, दिनेश अवस्थी सहित पार्टी समर्थक पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
दूसरी घटना गुरुवार दोपहर क्षेत्र के तातियागंज रेलवे क्रासिंग के समीप हुई। जहां क्षेत्र के ही कुरसौली गांव निवासी प्रेम शंकर उर्फ अनूप (18) पुत्र रामभरोसे प्रजापति कार्यवश स्कूटी से कस्बा चौबेपुर आ रहे थे तभी तातियागंज रेलवे क्रासिंग के समीप लघुशंका करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ जाने से अनूप की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक बीटेक का छात्र था और उसके पिता एयर फोर्स कानपुर में फिटर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

तीसरी घटना चौबेपुर कस्बे के समीप हुई। जहां वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मार दिए जाने से बाइक सवार प्रतिमा (28) पत्नी पंकज कुशवाहा निवासी मसवानपुर, कल्याणपुर कानपुर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें