फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के पीछा करने पर शातिर ने दागी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। शातिरों के मकान में छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने शातिर को पकड़ लिया। घर की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की कर युवक को जबरन छुड़ा लिया। पुलिस के पीछा करने
विज्ञापन


पर शातिर युवक ने दरोगा पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली मिस होने वह बाल-बाल बच गए। पुलिस के मुताबिक शातिर युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। कोतवाल संजय गुप्ता को सूचना मिली कि तकीपुर गांव में प्रमोद गिहार के मकान में कुछ शातिर युवक बाइकों से आए हैं और किसी वारदात को


अंजाम देने के लिए रुके हैं। सूचना पर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने की भनक पर शातिर युवक वहां से बाइकों से भाग निकले। इस दौरान दरोगा कीर्ति प्रसाद कनौजिया ने एक शातिर युवक को पकड़ लिया। उसके पकड़े जाने पर गिहार बस्ती की महिलाओं ने दरोगा को घेर लिया और पकड़े गए युवक को
विज्ञापन


जबरन छुड़ा लिया। छूटते ही शातिर ने दरोगा पर फायर कर दिया। हालांकि कारतूस मिस हो जाने पर दरोगा बाल- बाल बच गए। शातिर मक्का के खेतों से होकर भाग निकले। घटना की सूचना पर कोतवाली का फोर्स आ गया। पुलिस ने घेराबंदी कर शातिरों की तलाश की। हालांकि पुलिस के हाथ कोई शातिर नहीं लगा। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि शातिर युवकों की पहचान कर ली गई। उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। इसके साथ ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


दरोगा के पीछा करने पर शातिर ने दागी गोली
किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे शातिर, मकान में छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने मारा था छापा
बस्ती की महिलाओं ने पुलिस से की धक्कामुक्की, पीछा करने पर शातिर ने चलाई गोली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें