फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर महिला से उतरवाए गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला से लाखों के जेवर लूट लिए। महिला बाइक से अपने ममेरे भाइयों के साथ ससुराल जा रही थी। दिनदहाड़े हुई घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लुटेरों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


जिला एटा थाना अलीगंज के गांव गजपथ नगला निवासी खुशबू पत्नी रवि कुमार कुछ दिन पहले अपने मायके कोतवाली कामयगंज के गांव बुडिया अताईपुर आई थी। रविवार दोपहर करीब 1 बजे खुशबू अपने ममेरे भाई प्रवीन कुमार और अनमोल के साथ अपनी ससुराल जा रही थी। जब वह लोग थाना कंपिल के गांव अलियापुर नहर

के पास से गुजर रहे थे, उसी समय पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने बाइक रोक ली। इस दौरान एक लुटेरे ने तमंचा निकाल कर महिला को लगा दिया। लुटेरों ने बाइक की चाभी निकाल ली। गोली मारने की धमकी देकर महिला के पहने हुए जेवर उतरवा लिए। इसके साथ ही पर्स भी छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे
विज्ञापन


कायमगंज की ओर भाग गए। भागते समय लुटेरों ने बाइक की चाभी कुछ दूर जाकर फेंक दिया। हालांकि प्रवीन ने चाभी उठा ली। रहगीरों लूट की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष महेंद्रनाथ त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लुटेरों की तलाश की लेकिन कोई लुटेरा पुलिस के हत्थे नहीं लगा। पुलिस ने दो

संदिग्ध बाइक सवार युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। महिला ने बताया कि लुटेरे उसके पास से करीब 2 लाख के जेवर लूट ले गए। मालूम हो कि इससे पहले भी लूट की घटनाएं हो चुकी है। अभी तक पुलिस लुटेरों को नहीं पकड़ पाई।
विज्ञापन


बाइक सवार लुटेरों ने महिला से लाखों के जेवर लूटे
पीड़ित अपने ममेरे भाइयों के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी
बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो लाख मूल्य के जेवर उतरवाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें