फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में महिला ने जहर खाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विवाहिता ने मायके में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर मां उसे जिला अस्पताल लाई। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के आजाद नगर निवासी अनिला (28) की शादी बंधुहार निवासी दीपू से 10 वर्ष पूर्व हुई थी। डेढ़ वर्ष पूर्व अनिला अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। पिता शिवदत्त ने बताया कि ससुरालीजनों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था।

इसका केस कोर्ट में चल रहा था। 26 मार्च को कोर्ट में मामले की सुनवाई भी होनी थी। उसकी बेटी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। मां रूपरानी का आरोप है कि ससुरालीजन उसकी बेटी से मारपीट करते थे। मां ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है। उधर पति ने किसी भी तरह की मारपीट से इनकार किया। सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज अमर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें