फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद और बीज की दुकानों पर पड़े छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर)। गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर पतारा, घाटमपुर और भीतरगांव सहित जिले के अन्य स्थानों पर खाद और बीज की दुकानों पर छापेमारी की गई। कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने छापेमारी करके कई दुकानों में उर्वरकों के नमूने भी भरे। अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी दुकान में उर्वरकों के नमूने जांच में फेल पाए जाते हैं तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन

नर्वल तहसीलदार विनीत कुमार और जिला भूमि संरक्षण अधिकारी रामनरेश पाल की टीमों ने साढ़ कस्बे की उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की। एक दुकानदार उमाशंकर साहू से टीम ने खाद बिक्री और स्टाक का डाटा मांगा तो वह आधा-अधूरा दिखा पाया जबकि, टीम की पूछताछ से सकपका गया। दुकान के बाहर रेट का बोर्ड भी नहीं लगा था। टीम ने दुकान में मिले उवर्रकों का नमूना भरने के बाद जांच को भेजा है। इसी तरह घाटमपुर, सरसौल, भीतरगांव, सजेती, नौरंगा, पतारा, लालपुर, धरमपुर बंबा, बरीपाल, रेउना और नवेड़ी कसबों में भी छापे मारकर खाद की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीमों के आने की सूचना पाकर अधिकांश दुकानदार शटर बंद करके गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें