फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब सूखे, मवेशियों को पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। गर्मी ने दस्तक दे दी है, लेकिन सिंचाई व नलकूप विभाग सूखे तालाबों को भराने की सुधि नहीं ले रहा है। जिले के अधिकतर तालाब सूखे पड़े हैं। पशु-पक्षियों को पानी पीने की अभी से समस्या शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जिले में 1045 तालाब हैं, जिसमें 80 फीसदी तालाब सूखे पड़े हैं। 20 फीसदी तालाबों में नहर और निजी नलकूप से पानी भरा हुआ है। सूखे तालाबों में धूल उड़ रही है। घुमंतू मवेशियों को अभी से पानी पीने का संकट शुरू हो गया है। पानी भरने के जिम्मेदारी नलकूप खंड, रामगंगा नहर, निचली गंगा नहर और ग्राम पंचायतों को दी गई है। अभी तक किसी विभाग ने पानी भराने की सुधि नहीं ली है। घुमंतू मवेशी अपनी प्यास बुझाने के लिए निजी नलकूप के आसपास दिखाई देते हैं। किसान अपने नलकूपों के नजदीक के तालाब व गड्ढों में पानी भरे रहते हैं।
विज्ञापन


सीडीओ एसपी आनंद ने बताया कि सूखे तालाबों में पानी भराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लक्ष्य के अनुसार सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग को पानी भराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें