फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से महिला की हत्या, शव काली नदी पुल के नीचे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। बदमाशों ने महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी। शव काली नदी पुल के नीचे फेंक कर हत्यारोपी भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव के शिनाख्त कराने की कोशिश की। बाद में घटनास्थल मैनपुरी का बता कर पुलिस लौट गई।
विज्ञापन



मेरापुर थाना क्षेत्र के काली नदी पुल के नीचे बुधवार की दोपहर एक महिला का शव पड़ा था। इस दौरान खेत जा रहे ग्रामीणों ने रक्तरंजित शव देखकर इसकी सूचना मेरापुर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला के शव के पास एक मोबाइल और चप्पल पड़ी मिली। जांच पड़ताल में


पता चला कि घटनास्थल जिला मैनपुरी थाना बेवर का है। इसकी सूचना मैनपुरी पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ भोगांव और बेवर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन
विज्ञापन



उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद भोगांव पुलिस ने बरामद सामान कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि महिला सुनहरे रंग की मेट की साड़ी पहने हुई थी। बादामी रंग का स्वेटर पहने थी। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव पुल के नीचे फेंका
मेरापुर पुलिस घटनास्थल बेवर का बता लौटी, पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें