फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से टकराई डीसीएम, मुनीम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


बांदा। घने कोहरे में गुरुवार को अनाज से भरा डीसीएम पुुलिया से टकरा कर पलट गया। उस पर सवार गल्ला आढ़ती के मुनीम की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दूसरी घटना में खेत से लौट रहा किसान मारुति वैन की टक्कर से घायल हो गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

शहर के गायत्री नगर निवासी नीरज गुप्ता (40) गुरुवार सुबह डीसीएम में ज्वार लेकर नरैनी से भरुवा सुमेरपुर जा रहा था। कोहरा काफी घना था। इसी बीच तिंदवारी थाना क्षेत्र के माटा गांव के नजदीक बस को रास्ता देते समय डीसीएम पुलिया से टकरा कर कई फीट नीचे खाईं में गिर गई। नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई डीसीएम में शव देर तक फंसा रहा।
विज्ञापन


पंचनामा भरकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर के खाईंपार निवासी चालक अशरफ (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपी-100 ने ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसपुरा पहुंचाया।

तिंदवारी प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव का जगदीश सिंह (65) गुरुवार को सुबह खेत की सिंचाई करके घर लौट रहा था। घने कोहरे में उसे वाहन नजर नहीं आया। तभी तिंदवारी से बेंदा की ओर जा रही तेज रफ्तार मारुति वैन की उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिंदवारी पहुंचाया
विज्ञापन


। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लगभग डेढ़ घंटा बाद यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें