फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर पर उछली बाइक, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरास। थानाक्षेत्र के संडीला-उन्नाव मार्ग पर आदमपुर गांव के पास ब्रेकर से टकरा कर बाइक पलट गई। इससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



हसनगंज थानाक्षेत्र के दुबेगढ़ी गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (27) पुत्र शंकरलाल पत्नी सुधा (24) व भाभी शिवकली (32) को बाइक पर बैठाकर औरास थानाक्षेत्र के मवई धमियानां गांव निवासी अपने बड़े भाई लालता प्रसाद की बीमार सास को देखने जा रहे थे। थानाक्षेत्र के आदमपुर गांव से संडीला-उन्नाव मार्ग पर बने ब्रेकर में बाइक उछल गई। इसमें बाइक सवार महिलाएं उछलकर सड़क पर गिर गईं। वहीं बाइक अनियंत्रित होने से पेड़ से टकरा गई। इसमें तीनों घायल हो
विज्ञापन


गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने था, जिससे जान बच गई।

ब्रेकर पर उछली बाइक, तीन घायल
घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें