फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। विदेश भेजने के नाम पर एक दर्जन युवकों से लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी का शिकार हुए पीड़ित शनिवार को आरोपी को पकड़कर कोतवाली पहुंच गए। यहां रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। पीड़ितों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आपस में परिचित होने से विवाद सुलझाने की सलाह देकर चलता कर दिया।


शहर कोतवाली के चौरा गांव निवासी छेद्दन, सिकंदरपुर सरोसी के मोहर्रम अली और सुशील, पुरवा कस्बा निवासी अमित, शेखर प्रसाद रमेश, अंकित, राम खेलावन, मंटू, सुभाष चंद्र और सुधीर शनिवार दोपहर एक युवक से धक्कामुक्की करते हुए कोतवाली ले गए। युवकों ने आरोप लगाया कि अचलगंज के हड़हा निवासी दीपक सोनकर व उनके साथी ने उन सभी को विदेश भेजने का झांसा देकर एक-एक लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप है कि रुपए लेने के बाद सभी को विदेश भेजने के लिए 16 मई 2017 को लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पर भी बुला लिया। सभी विदेश जाने के लिए पूरी तैयारी के साथ घर से निकले लेकिन जब एयरपोर्ट पहुंचे तो दीपक और उसके साथी नहीं मिले। देर रात तक इंतजार करने के बाद जब फोन किया तो मोबाइल स्विच आफ कर लिया। सभी पीड़ित 17 मई को आरोपी के घर पहुंचे तो मां मिली। उन्होंने आरोपी के घर न आने के बात कहकर टरका दिया। इस बीच शनिवार की दोपहर पीड़ितों ने आरोपी युवक को बाईपास तिराहा के पास पकड़ लिया और कोतवाली लिवा लाए। यहां दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस बीच पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पीड़ितों ने कार्रवाई की बात कही तो पुलिस ने लेनदेन का विवाद आपस में सुलझा लेने की सलाह देकर चलता कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी
पीड़ितों ने आरोपी को पकड़ा पहुंचाया कोतवाली, पुलिस ने टरकाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें