फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र की एक लड़की को प्र्रेम जाल में फंसाने के बाद गुर्दा निकलवाने के लिए अपहरण करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने जांच के बाद गांव के सगे भाइयाें के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाने के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार की रात करीब दो बजे घर से अचानक लापता हो गई। नींद खुलने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों ने परिजनों को पड़ोसी युवक के साथ देखे जाने की खबर दी। घर के कमरे में रखी अटैची का ताला टूटा था। इसमें रखे दो लाख रुपये और जेवर गायब थे।
किशोरी के पिता का आरोप है कि आरोपी छत के रास्ते रस्सी के सहारे घर में कूदे थे। यह बेटी को दरवाजे के रास्ते लेकर भाग निकले। आरोपी के भाई का गुर्दा खराब है। यह भाई भी घर में नहीं है। बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती है। आरोपी ने भाई के लिए बेटी का गुर्दा निकालने के लिए प्रेम जाल में फं साया होगा।
पीड़ित का आरोप है उसने दो दिन पहले थाना पुलिस को तहरीर दी थी। सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत करने आया है। एसएचओ उदयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू और उसके भाई लल्ला के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। लड़की की तलाश क ी जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
- पुलिस ने सगे भाइयों के खिलाफ अगवा करने की दर्ज की रिपोर्ट, आरोपी के एक भाई के खराब हैं गुर्दे