फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला ने मारी टक्कर, जवान की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेड्स कालोनी थानाक्षेत्र के तहत मानिकपुर तिराहे के पास हाईवे के किनारे खड़ी बोलेरो में ट्राला ने टक्कर मार दी। इसमें बोलेरो सवार पीएसी जवान की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने पीएसी के एचसीपी को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों को पीजीआई भेजा गया है। इसके अलावा बसरेहर में हादसों में तीन लोग गंभीर रूप ये घायल हो गए।

आगरा जिले के शमशाबाद के गांव ऊंचा निवासी मोहर सिंह चौहान (50) पुत्र कल्याण सिंह चौहान 28वीं बटालियन पीएसी इटावा में एचसीपी के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को वह अपने साथी चालक सिपाही योगेश कुमार व फालोवर उपदेश के साथ किसी काम से सरकारी बोलेरो से औरैया गए थे।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे जब वह वापस लौट रहे थे, तभी मानिकपुर तिराहे व भरथना चौराहे के बीच में उनकी कार में डीजल खत्म हो गया। डीजल खत्म होने पर चालक ने बोलेरो को किनारे खड़ा कर दिया। डीजल लाने के बाद वह डाल रहे थे, मोहर सिंह बोेलेरो में ही बैठे रहे।

जबकि फालोवर चालक को मोबाइल से रोशनी दिखाने लगा, तभी ट्राला के चालक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो में सवार मोहर सिंह की मौत हो गई, जबकि फालोवर व चालक घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर एसओ फ्रेड्स कालोनी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

जहा डाक्टरों में एचसीपी मोहर सिंह को मृत घोषित कर दिया। फालोवर व चालक की हालत गंभीर होने पर दोनों को सैफई भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर पीएसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

दूसरी घटना बसरेहर थानाक्षेत्र के रम्पुरा के पास हुई जहां तेजी से आ रही बाइक बेकाबू होकर खड्ड में जा गिरी। जिससे बाइक पर सवार सुभाष पुत्र राम स्वरूप निवासी नगला बेंरी बसरेहर, संत कुमार पुत्र नौमी लाल जयपाल पुत्र राम प्रकाश निवासी अगूपुरा, घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


-हाईवे पर फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र में हादसा
-बाइक के खड्ड में गिरने से तीन लोग घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें