कानपुर। जिले की 11 रसोई गैस एजेंसियां ऑयल कंपनियों की रेटिंग में फेल हो गईं। ये एजेंसियां उपभोक्ताओं को बुकिंग के आठ दिन बाद भी सिलेंडर की आपूर्ति नहीं कर पाती हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी नीरज कनौजिया ने बताया कि तीन बार लगातार वन स्टार पाने वाली एजेंसियों के लाइसेंस रद करने की संस्तुति की जाएगी।
जनवरी, फरवरी और मार्च माह में रसोई गैस आपूर्ति के आधार पर कराई गई रेटिंग में बिल्हौर गैस एजेंसी, मानस गैस एजेंसी, वाल्मिकी गैस एजेंसी, दूर संचार सहकारी एजेंसी, कुशवाहा गैस एजेंसी, अमित गैस एजेंसी, पनकी इंडेन गैस सर्विस, घाटमपुर इंडेन गैस सर्विस, मोहन इंडेन गैस सर्विस, ममता गैस और कानपुर गैस एंड एलाइड को वन स्टार मिला है। इन सभी एजेंसियों की आपूर्ति काफी खराब रही है। नौ रसोई गैस एजेंसियों को फाइव स्टार मिला है। इन एजेंसियों ने 85 प्रतिशत आपूर्ति दो दिन के अंदर कर दी थी।
इस तरह होती रेटिंग
फाइव स्टार-85 प्रतिशत आपूर्ति दो दिन में एक्सीलेंट
फोर स्टार-85 प्रतिशत आपूर्ति चार दिन में गुड
थ्री स्टार-85 प्रतिशत आपूर्ति छह दिन में एवरेज
टू स्टार-85 प्रतिशत आपूर्ति आठ दिन में बिलो एवरेज
वन स्टार-85 प्रतिशत आपूर्ति आठ दिन बाद पूअर