फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणपुर, दामोदर नगर की सड़कें बनेंगी

Fri, 01 Apr 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संजय वन रोड पर निर्माण के लिए खोदी गई सड़क - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर और दामोदर नगर में बस्तियों के अंदर की सड़कें जल्द ही बन जाएंगी। इसके लिए शासन ने धन स्वीकृत कर दिया है। रतनपुर कालोनी की सड़कें बनाने के प्रस्ताव पर सहमति मिल गई है। इसी हफ्ते धन जारी होने के संभावना है। ये कार्य केडीए कराएगा।
विज्ञापन

कल्याणपुर और रतनपुर कालोनी के अंदर की सड़कें काफी जर्जर हैं। सड़कों पर पैदल चलना तक मुश्किल होता है। नालियां भी टूटी होने या न होने की वजह से बरसात में जलभराव होता है। विधायक सतीश निगम ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव में कल्याणपुर के लिए 212.86 लाख रुपये और रतनपुर कालोनी के लिए 470 लाख रुपये का बजट मांगा गया था। शासन ने 30 मार्च को कल्याणपुर की सड़कों के निर्माण पर धन जारी करने की स्वीकृति दे दी। इस संबंध में 31 मार्च को केडीए में फैक्स आ गया। विधायक सतीश निगम ने बताया कि रतनपुर कालोनी की आंतरिक सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव को भी सहमति मिल गई है। शासन में बात हुई है। दो-चार दिन में इस कार्य के लिए भी धन जारी हो जाएगा।
उधर, कानपुर दक्षिण के दामोदर नगर मोहल्ले की अंदर की सड़कें बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसके लिए 230.84 लाख रुपये का बजट मांगा गया था। शासन ने इस प्रस्ताव पर धन जारी करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के लिए टेंडर लखनऊ में
कानपुर। स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल ऐसे शहरों में नए सिरे से प्रयास किए जा रहे हैं, जो सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। शहरी विकास मंत्रालय ने इस बार कंसल्टेंट नियुक्ति का जिम्मा लखनऊ स्थित पर्यावरण अध्ययन केंद्र को सौंपा है। इस केंद्र ने कंसल्टेंट चयन के लिए टेंडर कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम के स्मार्ट सिटी एवं आईटी विभाग के प्रभारी अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र ने बताया कि पिछली बार डीपीआर तैयार करने वाली कंसल्टेंट कंपनी से इस बार यह कार्य नहीं कराया जाएगा। पर्यावरण अध्ययन केंद्र में 15 अप्रैल तक टेंडर कराकर नया कंसल्टेंट चयनित कर लिया जाएगा। उसे पुरानी डीपीआर सहित अन्य जरूरी कागज सौंपकर संशोधित डीपीआर तैयार कराई जाएगी। जिन कमियों की वजह से पिछली बार जनता की राय में देश भर में नंबर-वन रहने के बावजूद सेलेक्शन से चूक गए थे, इस बार उन्हें दूर किया जाएगा। 
चमकेगा रामादेवी चौराहा
रामादेवी चौराहे के सुंदरीकरण के लिए नगर निगम ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को 1.44 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव मंजूरी पर सुंदरीकरण शुरू होगा। प्रस्ताव में चौराहे पर 100-100 मीटर तक सुंदरीकरण किया जाना है। रामादेवी-जाजमऊ  फ्लाईओवर निर्माण के दौरान शिफ्ट की गई चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। प्राधिकरण के परियोजना प्रबंधक नवीन मिश्रा ने बताया कि धनराशि आवंटित होते ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें