फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचल कर हेड मास्टर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। सोमवार को कानपुर जाने के लिए अंबरपुर प्राथमिक विद्यालय की हेड मास्टर अपनी साथी शिक्षिका के साथ स्कूटी से रूरा स्टेशन जा रही थीं। शिवली रोड पर पीछे से आ रहे ईंट लदे ट्रक की टक्कर से स्कूटी गिर गई। हेड मास्टर की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई जबकि स्कूटी चला रही शिक्षिका को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायल शिक्षिका को उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पनकी कानपुर निवासी स्नेहलता (50) प्राथमिक विद्यालय अंबरपुर में हेड मास्टर के पद पर तैनात थीं। वह रोज ट्रेन से स्कूल आना-जाना करती थीं। सोमवार को दोपहर दो बजे वह स्कूल से घर जाने के लिए निकली थीं। वह रूरा स्टेशन तक जाने के लिए गांव के ही जूनियर विद्यालय की शिक्षिका अर्चना सिंह के साथ स्कूटी से जा रहीं थी। शिवली रोड पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे ईंट लदे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे स्कूटी चला रही अर्चना दूर जा गिरी जबकि स्नेहलता ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। उनकी कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। यह देख ट्रक छोड़ चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक हेड मास्टर के पति रामनारायण भी गांव के जूनियर स्कूल में बतौर शिक्षक तैनात हैं। थानाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें