फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर रोड पर बमुरीपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंद दिया। टक्कर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

हरचंदपुर गांव निवासी दंत चिकित्सक चंद्रशेखर दुबे (38) पुत्र विशंभर नाथ दुबे रविवार रात 9:30 बजे बाइक से औरैया से अपने रिश्तेदारी से लौट रहे थे। बमुरीपुर गांव के पास दिबियापुर की तरफ से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ट्रक को कोतवाली ले गई। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। चंद्रशेखर की दिबियापुर में डेंटल क्लीनिक थी। उसके दो बच्चे शिवम (10) व कुश (8) हैं। पत्नी बॉबी बेहोश होकर गिर गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर ट्रक के चालक के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें