फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप में हुई चोरी का खुलासा, दो चोर धरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली(कानपुर देहात)। बीस दिन पूर्व शोभन गांव के दुकानदार के साथ मारपीट कर चोरी घटना को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। इनके पास से एक तमंचा कारतूस और चोरी गए 36 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों के दो साथी फरार हैं।
विज्ञापन

शोभन गांव में बीती 10 दिसंबर की रात सुशील विश्वकर्मा की दुकान पर चोरों ने धावा बोल दिया था। वहां सो रहे दुकानदार सुशील के साथ मारपीट की थी। इसके बाद मोबाइल व नकदी लेकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने शुक्रवार को बाघपुर के सुरेश और काकादेव कानपुर के पंकज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात की बात स्वीकार की। इसके बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 36 मोबाइल बरामद किए हैं। दोनों ने पुलिस को बताया कि इसके पहले वह बिठूर थाना के टिकरा गांव स्थित मोबाइल दुकान में चोरी किए थे। मैथा में ज्वैलर्स रामचंद्र के यहां हुई चोरी की वारदात को स्वीकार किया है। कोतवाल चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि पकड़े गए युवकों के साथी कबाड़ी मार्केट मरियमपुर कानपुर के राजेश और लोधिनपुरवा ककवन का राजू फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें