फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद(कानपुर)। थाना क्षेत्र के अंतापुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहे छात्रों ने शव पड़ा देख शिक्षकों को जानकारी दी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मड़ैया निवादा अनी निवासी तारबाबू ने बताया कि उसका भाई पप्पू बुधवार को दवा लेने बिल्हौर गया था। वहां देर होने पर वह ससुराल मनावां ककवन में रुक गया था। इसके बाद गुरुवार को वहां से सवारी वाहनों से घर के लिए निकला। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार सुबह उसका शव अंतापुर गांव के पास सड़क पर पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक, मृतक पैदल अपने गांव की ओर जा रहा था तभी वाहन की चपेट में आ गया। स्कूल जा रहे छात्रों ने शव पड़ा देख शिक्षकों का जानकारी दी। शिक्षकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। तिश्ती चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें