फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच रास्ते खराब हुई बस, यात्रियों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई। उरई डिपो की बस मदारीपुर के पास बुधवार को खराब हो गई। इस पर यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों का कहना है कि रोज बसें किसी न किसी कमी के चलते खराब होकर बीच सड़क पर खड़ी हो जाती हैं और इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है।

उरई रोडवेज की लोहिया बस बुधवार को उरई से दोपहर एक बजे मेरठ के लिए रवाना हुई। कुठौंद क्षेत्र के गांव मदारीपुर में बस अचानक बंद हो गई। चालक ने बस का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद भी बस स्टार्ट नहीं हुई।
विज्ञापन


बस स्टार्ट नहीं हुई तो चालक ने परिचालक से धक्का लगाने को कहा। परिचालक के साथ साथ यात्रियों ने भी बस में धक्का लगाया। इसके बाद भी बस स्टार्ट नहीं हुई। इस पर चालक ने कहा कि बस में तकनीकि खराबी आ गई है।
विज्ञापन


अब बस और आगे नहीं जा सकती। इस पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ते देख किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने आकर यात्रियों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद परिचालक ने यात्रियों को दूसरी बसों से गंतव्य की ओर रवान किया। इसके बाद उरई वर्कशाप से गए मिस्त्री ने बस को ठीक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें