फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा को सुखमय बनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। फतेहपुर विकास मंच का गठन हुए बुधवार से एक साल हो गए। सामाजिक और सामरिक सरोकार से जुड़े इस मंच की पहली वर्ष गांठ पर वरिष्ठ नागरिक सेवा ट्रस्ट का गठन कर जिले को सुखमय और शांतिमय बनाने का संकल्प लिया गया।

सदर विधायक विक्रम सिंह की पहल पर 11 अक्तूबर 2016 को फतेहपुर विकास मंच का गठन हुआ था। मंच ने दि गार्जियन आफ फतेहपुर की शुरुआत की थी। शहर के हरिहरगंज स्थित गायत्री शक्तिपीठ में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक जीसी कटियार ने वृद्धजनों के अनुभवों का लाभ उठाने की बात कही।
विज्ञापन


मंच के उद्ेश्य रखते हुए बीपी पांडेय ने कहा कि हम सब को जिले में ऐसा माहौल बनाना होगा, जिससे दोआबा की धरा सुखमय और शांतिमय बन सके। महासचिव देवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि अगर यह जिला वरिष्ठ जनों की पैरवी के लिए आगे बढ़ता रहेगा तो खुद समृद्धि कदम चूमेगी।
विज्ञापन


वजूद में आए वरिष्ठ नागरिक सेवा ट्रस्ट में बीपी पांडेय व शोभा सिंह को मुख्य ट्रस्टी बनाया गया। भोला प्रसाद मिश्रा, केके श्रीवास्तव, दयाशंकर त्रिपाठी, अशोक कुमार चंदेल, डॉ. श्याम बिहारी श्रीवास्तव, जीएल गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, अमर सिंह, केशवराम त्रिपाठी, डॉ. गिरजा शंकर द्विवेदी, ऊषा सिंह, नीलम सिंह, वीके श्रीवास्तव, प्रभा द्विवेदी, राधा देवी को ट्रस्टी चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें