फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती: सार्वजनिक स्थानों पर खाया गुटखा तो 100 रुपये जुर्माना, डीएम ने जारी किया निर्देश, कहा- अफसर सख्त रहें

Sun, 16 Feb 2025 11:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि कोटपा के अंतर्गत कितने कार्यालयों ने 28 फरवरी तक लोगों के चालान किए इसकी रिपोर्ट दें। सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि प्रत्येक ब्लॉक के एक-एक गांव को तंबाकू मुक्त किये जाने का अभियान चलाएं।
विज्ञापन
पान मसाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा या खैनी खाने पर रोक लगा दी है। शनिवार देर शाम सरसैया घाट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने निर्देश जारी किया कि यदि कोई सार्वजनिक स्थानों पर किया नशा करता हुआ पाया जाता है, तो उसे 100 रुपये जुर्माना देना होगा। इसी तरह बीड़ी, सिगरेट पीने पर भी आर्थिक दंड का निर्देश जारी किया गया।

विज्ञापन

इसके लिए विभागीय अधिकारियों को सख्त रहने को कहा। कहा कि खासतौर पर शिक्षण संस्थानों व अस्पतालों के पास कड़ी निगरानी रखी जाए। विद्यालय के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद की बिक्री नहीं होनी चाहिए। डीआईओएस और बीएसए को निर्देशित किया कि स्कूल-कॉलेजों के प्राचार्यों व प्रमुखों से रिपोर्ट लें कि उनके संस्थानों से तंबाकू बिक्री के स्थान कितना दूर हैं।
एक-एक गांव को तंबाकू मुक्त बनाने का अभियान चलाएं
सीएमओ को निर्देशित किया कि कोटपा के अंतर्गत कितने कार्यालयों ने 28 फरवरी तक लोगों के चालान किए इसकी रिपोर्ट दें। सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया की विद्यार्थियों से जागरूकता कार्यक्रम करवाएं। अभिभावकों को भी जागरूक करें। प्रत्येक ब्लॉक के एक-एक गांव को तंबाकू मुक्त किये जाने का अभियान चलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें