इटावा। वांछित, पुरस्कार घोषित व वारंटी अपराधियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी कर ली जाए। जीआरपी आरपीएफ के सहयोग से अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए रात में लगातार चेकिंग करें। इसमें सर्कुलेटिंग एरिया, आउटर, प्लेटफार्म व बुकिंग हॉल, यात्री प्रतीक्षालय में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए। यह निर्देश आगरा जोन के एसपी रेलवे अभिषेक वर्मा ने दिए। उन्होंने गुरुवार को जीआरपी व इटावा जंक्शन का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में अभियान चलाकर अवैध वेंडरों पर रोक लगाई जाए। इससे पहले निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम सलामी गार्द ने सलामी दी। एसपी ने गार्द में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों ने टर्न आउट उच्चकोटि की प्रशंसा की। थाना कार्यालय की साफ सफाई, अपराध, विवेचना, वांछित, मालखाना मशरुका, इंडेक्श हिस्ट्रीशीट तथा रजिस्टर नंबर आठ आदि रजिस्ट्ररों को चेक किया। उन्होंने शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई करने के संबंधित निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ उदय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष शैलेश निगम, उपनिरीक्षक अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।