फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाइक से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के लोकपुरा गांव निवासी अमन सिंह पुत्र जयकरन ने बताया कि बड़े भाई लालसिंह (35) कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। मंगलवार रात करीब आठ बजे भाई लाल सिंह को बाइक पर बैठाकर भरथना के ग्राम कुंअरा में दवा दिलाने गया था। दवा न मिलने पर घर लौट रहा था। जैसे ही वह मोतीगंज और राजगंज के बीच पहुंचा तभी बाइक पर पीछे बैठे भाई लालसिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लालसिंह प्राइवेट स्टील फैक्ट्री में ऑपरेटर की नौकरी करते थे। मृतक अपने पीछे पत्नी विनीता देवी और चार बच्चे मंजेश, शिवांजलि, देव व कपिल को बिलखता छोड़ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें