फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर में शुरू होगा 100 बेड का अस्पताल : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लंबे समय से बंद पड़े नवनिर्मित 100 बेड के अस्पताल को दिसंबर में शुरू कराने का आश्वासन मिला है। सांसद रमेश अवस्थी ने मंगलवार को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक और स्वास्थ्य विभाग के सचिव से मुलाकात कर अस्पताल का संचालन शुरू कराने की मांग उठाई। सांसद ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ने दिसंबर में अस्पताल शुरू कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानपुर जैसे बड़े औद्योगिक महानगर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। अस्पताल तैयार होने के बावजूद लंबे समय से बंद होने से क्षेत्रीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल शुरू होने से हजारों मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी। साथ ही हैलट, उर्सला समेत अन्य सरकारी अस्पतालों पर मरीजों का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें