कानपुर हैलट अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दूध न मिलने से 10 साल के मासूम का रो रो कर बुरा हाल है। मासूम के रोने से उसकी मां परेशान है। वह पैसा देकर पर दूध लेने को राजी है लेकिन अफसोस उस मां की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है।
हैलट के कोविड अस्पताल के आइसोलेशन कक्ष में महिलाओं और बच्चों को रखा गया है। यहां दस माह का बच्चा भूख से बिलख रहा है, लेकिन कोई दूध लाने को राजी नहीं है। क्वारंटीन में रह रही महिलाओं के रिश्तेदारों ने यह समस्या बताई। उन्होंने कहा कि वे पैसा देने के लिए तैयार हैं।