फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Airport Terminal: नए टर्मिनल से जुड़ेंगे 10 प्रमुख शहर, CM योगी और ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे उद्घाटन

Thu, 25 May 2023 10:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Airport: कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का काम पूरा हो गया है, जो कानपुरवासियों के लिए गर्व का पल होने वाला है। दरअसल, 26 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
कानपुर एयरपोर्ट की नई बिल्डिंग तैयार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एक दशक के इंतजार के बाद 26 मई को शहरवासियों को नए एयरपोर्ट टर्मिनल की सौगात मिल जाएगी। अभी तक एयरफोर्स के रनवे से तीन शहरों दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू की उड़ानें संचालित थीं। हाल में दिल्ली की फ्लाइट बंद कर दी गई है।

विज्ञापन

नया टर्मिनल शुरू हो जाने से देश प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू होंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को नए एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। बुधवार को मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर व जिलाधिकारी विशाख जी. ने तैयारियों का निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त ने बताया कि टर्मिनल परिसर में एयरपोर्ट अथॉरिटी और रोटरी क्लब के सहयोग से ग्रीन बेल्ट, बेहतर कचरा प्रबंधन प्रणाली स्थापित करने करने को कहा गया। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को प्रयागराज नेशनल हाईवे से एयरपोर्ट के लिए बनी नई सड़क के दोनों तरफ बड़े साइनेज को लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

एयरपोर्ट की त्रिस्तरीय सुरक्षा
कानपुर के न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल की सुरक्षा त्रिस्तरीय होगी। आइसोलशन कार्डन में मुख्यमंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आलावा वही वीआईपी होंगे, जिन्हें पास मिला होगा। इनर कार्डन में सुरक्षाकर्मी और आउटर कार्डन में आम लोग और लाभार्थी होंगे।

न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग की मुख्य विशेषताएं
  • एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से करीब 150 करोड़ की धनराशि से भवन को बनाया गया है।
  • टर्मिनल बिल्डिंग में एक समय पर तीन हवाई जहाजों के लिए पार्किंग स्थान है। भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए एक समय पर 6 हवाई जहाजों के लिए भी बढ़ाया जा सकेगा।
  •  एयरपोर्ट बिल्डिंग में उ़ड़ान साइड में 300 यात्री व आगमन साइड में 150 यात्रियों के लिए जगह बनाई गई है।
विज्ञापन

  •  टर्मिनल बिल्डिंग में 4 कन्वेयर बेल्ट की सुविधा है।
  • यहां 150 चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा है।
  • टर्मिनल बिल्डिंग पूर्ण रूप से सोलर सिस्टम से आच्छादित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें