पति समेत पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस को शव चारपाई पर पड़ा मिला था। शिवम राठौर की तहरीर पर रिया के पति विशाल, ससुर नन्हेंलाल, जेठ संतोष और परिवार के ही विवेक व छोटू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर दूसरी ओर मृतका के पति विशाल का कहना है कि रिया ने फंदा लगाकर जान दी है। जीवित होने की उम्मीद में उन लोगों ने रिया को फंदे से उतारा था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।