फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्लॉट बेचने के नाम पर 10 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी के अयोध्या विहार निवासी हर्ष सिंह ने प्लाॅट बेचने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। हर्ष के अनुसार उनकी मुलाकात जुलाई 2025 में जाजमऊ तिवारीपुर निवासी नीरज कुमार और उनके पिता शंकर प्रसाद से हुई थी।
विज्ञापन


दोनों ने उनसे कहा कि वह अपना 200 वर्ग गज का प्लॉट बेचने चाहते हैं जो नीरज की मां इंदु देवी के नाम है। प्लाॅट का 23 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। हर्ष ने 26 अगस्त 2025 को आरोपी नीरज के खाते में 10 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेजे। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने तीन माह में बैनामा कर देने की बात कही और बाद में टालमटोली करने लगे। आरोप है कि जब 31 अक्तूबर को आरोपियों के घर गए तो बैनामा करने से इन्कार कर दिया और अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी गई। इसकी पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें