सरवनखेड़ा। गजनेर पुलिस ने कस्बा के एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर 41500 रूपये भी बरामद किए है। ज्यादातर जुआरी घाटमपुर और कौसम गांव के हैं।
गजनेर मूसानगर मार्ग स्थित नारायण गेस्ट हाउस में रविवार को बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर भारी पुलिस बल ने गेस्ट हाउस को चारों तरफ से घेर कर छापा मारा तो मौके से कौसम निवासी अरविंद सचान, घाटमपुर के कुंवर निवासी सौरभ सचान, कस्बा गजनेर के रेशू चक, गजनेर कस्बा के नसरुद्दीन कस्बा, घाटमपुर हथेही निवासी चंद्रकांत, गजनेर कस्बा निवासी नसीम, घाटमपुर चावर निवासी नारायण सिंह, राह घाटमपुर निवासी राहुल, घाटमपुर निवासी मनीष कुमार, कौसम निवासी राजन सिंह को जुआ खेलते पकड़ लिया। पुलिस ने फड़ से 41500 रुपये और एक वाहन बरामद किया है। वाहन में क्राइम रिपोर्टर लिखा है। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार बिंद ने बताया की 10 जुआरियों को पकड़ा गया था। केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।