फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेडिकल स्टोर से 90 हजार रुपये सहित सामान चोरी

Sun, 07 Jul 2024 09:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। कस्बा की बाजार रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर का शनिवार रात को चोरों ताला तोड़ कर 90 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। देर रात को राहगीरों ने शटर खुला देख संचालक को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले है।
विज्ञापन

रनियां निवासी सूरज सिंह यादव का कस्बे के बाजार रोड पर मेडिकल स्टोर है। उन्होंने बताया कि शनिवार को वह बाजार करने कानपुर गए थे। वहां से लौटने के बाद रात 11:30 पर मेडिकल स्टोर का सामान रखवाने के बाद वह घर चले गए थे। देर रात को चोरों ने स्टोर के ताले तोड़ कर चोरी कर ली। तड़के तीन बजे के करीब वहां से गुजरे लोगों ने स्टोर का शटर खुला देख उन्हें जानकारी दी। इस पर व स्टोर पर गया और जांच की तो गुल्लक में रखे 90 हजार रुपये व दो गत्ता एनर्जी पाउडर गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की स्थल की जांच पड़ताल के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि संचालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें