फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से थे परेशान, पार्षद को कूड़े में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
एक आम आदमी की समस्या न सुलझने पर उसका गुस्सा कैसे सामने आ सकता है ये उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में देखने को मिला।
विज्ञापन


मोहल्ले में फैली गंदगी से कानपुर के पटेलनगर के लोगों ने एक पार्षद को खींचकर कूड़े में फेंक दिया।

रहवासियों ने पार्षद को एक घंटे तक कूड़े में ही बांध कर रखा और तभी बाहर निकलने दिया जब उसने इस बात का वादा किया कि वह कुछ ही दिन में आस पास के सभी इलाकों की पूरी सफाई करा देंगे।
Trending Videos

कई बार की शिकायत

जानकारी के मुताबिक पटेलनगर के लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों समेत पार्षद से कई बार इस बात की शिकायत की थी कि उनके इलाके में बेहद गंदगी है।

कचरे के डब्बे साफ नहीं कराए जा रहे हैं। इसके अलावा गलियों की तमाम नालियां भी चोक हो गई हैं। लेकिन इन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नही की जा रही थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक वे लोग खुद ही अपने आसपास का कचरा साफ कर रहे थे यहां तक कि कुछ लोगों को तो घर के सामने की नालियां भी खुद ही साफ करनी पड़ीं।
विज्ञापन

जवाब दे गया धैर्य

इसी बीच लोगों ने दोपहर के समय पार्षद मनोज यादव को अपने इलाके में टहलते हुए देखा। स्थानीय लोगों ने उन्हें वहीं दबोच लिया और गंदगी के ढेर में फेंक दिया।

इस मामले पर पार्षद ने कहा कि यह जो भी हुआ बेहद अमानवीय था। मैंने अपने सभी काम बेहद ईमानदारी से किए हैं और मैं सभी जगह नियमित रूप से सफाई कर्मचारियों को भेजता रहा हूं।

कानपुर नगर निगम ने बाद में इस बारे में सफाई देते हुए यह भी कहा कि पटेल नगर का इलाका उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें