फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रास्ते में घात लगाकर युवकों पर धारदार हथियार से हमला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। खेत की ओर जा रहे दो युवकों पर कुछ लोगों ने घात लगाकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम दलीपपुर निवासी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आठ मार्च की शाम करीब 7.30 बजे वह अपने चचेरे भाई अजय कुमार के साथ पैदल खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे नितिन पाल, मनोज और दशरथ अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ वहां आ गए और दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अजय को भी अंदरूनी चोटें आईं। किसी तरह दोनों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पहले भी सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी दे चुके हैं, जिसके साक्ष्य भी उसके पास मौजूद हैं। पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की। इस संबंध में कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें