फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड योजना से जुड़ेंगे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं का विस्तार करने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बीएसएनएल ने भारत नेट उद्यमी योजना को गति दी है। योजना के तहत जिले की 499 ग्राम पंचायतों में युवाओं को ब्रॉडबैंड आधारित सेवाओं से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


बीएसएनएल के जिला प्रमुख राम शरण ने बताया कि योजना के अंतर्गत कक्षा 10 पास युवा भारत नेट उद्यमी के रूप में पंजीकरण कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। गुरसहायगंज, छिबरामऊ, जलालाबाद, तिर्वा, तालग्राम, सौरिख, गुगरापुर सहित अन्य ग्राम पंचायतों में इस योजना का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को विभाग की ओर से निशुल्क तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और संचालन संबंधी सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के तहत मिलने वाली आय में लगभग 50 प्रतिशत हिस्सेदारी उद्यमी को दी जाएगी। इसके लिए इच्छुक युवाओं को बीएसएनएल के भारत नेट उद्यमी पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
उन्हाेंने बताया कि कि ई-गवर्नेंस, टेलीमेडिसिन और अन्य डिजिटल सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू की गई हैं। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा और गांवों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच और मजबूत होगी। बीएसएनएल की ओर से युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें