फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: होमगार्ड परीक्षा देकर लौट रहे युवक की डंपर से टक्कर में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नाैज)। होमगार्ड की परीक्षा देकर शनिवार को लौट रहे बाइक सवार युवक की डंपर की टक्कर से मौत हो गई। हादसा कस्बे में तिर्वा-कन्नौज रोड पर स्टेट बैंक के सामने हुआ। टक्कर मारने के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के लाडपुर गांव निवासी शिवकुमार (30) कस्बे स्थित डीएन इंटर कॉलेज में होमगार्ड की परीक्षा देने आए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्टेट बैंक के सामने पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिवकुमार को राहगीरों की ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया पर रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने शव को मार्चुरी में रखवा दिया। कोतवाल संजय शुक्ल ने बताया कि डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें