फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भीषण गर्मी का कहर जारी, पारा पहुंचा 44.5 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में लगातार भीषण गर्मी का कहर जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.5 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर लू के थपेड़े लोगों को झुलसाते रहे। सुबह 11 बजने के साथ पारा बढ़ना शुरू हुआ जो दोपहर तीन बजे तक 41.5 तक पहुंच गया। वहीं शाम पांच बजे तक तापमान 40 डिग्री आंका गया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

दिनभर गरम हवाओं के थपेड़े लोगों को झुलसाते रहे। जरूरतमंद गमछे से मुंह ढके निकलते दिखाई दिए। छात्राएं भी छाता या दुपट्टे से सिर और चेहरा ढककर समूह में चलती नजर आई। हवा में नमी का स्तर 30 प्रतिशत तक नीचे गिरने से लू का खासा असर रहा। लोग घर में रहने को मजबूर रहे। गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे महत्वपूर्ण है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि प्यास लगने का इंतजार न करें, बल्कि नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना आवश्यक है।
इसके अलावा, नारियल पानी, लस्सी, नींबू पानी और आम पना जैसे पेय पदार्थ भी शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं। गर्मी में पेट को हल्का रखने के लिए सुपाच्य भोजन करना चाहिए। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो, जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और पुदीना।
विज्ञापन


येलो अलर्ट जारी, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। खासकर, दोपहर 12 से चार बजे के बीच अत्यधिक गर्मी और लू के प्रभाव से बचने के लिए बाहर न निकलें। इस दौरान, केवल जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।

आज 45 डिग्री पहुंच सकता पारा
मौसम विभाग ने 25 अप्रैल को लू की चेतावनी दी है और साथ ही पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। इससे गर्मी का असर और भी गंभीर हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि यह स्थिति फिलहाल अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। इस कारण लोग गर्मी और लू से प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें