फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
सौरभ (फाइल फोटो)। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
हसेरन(कन्नौज)। बुआ के घर से लौट रहे छात्र की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

गणेशपुरा गांव निवासी सौरभ यादव(19) पुत्र राम अवतार यादव अपनी बुआ के घर छिबरामऊ गया था। यहां से वह बाइक से गांव लौट रहा था। नादेमऊ चौकी इलाके के गांव खरगपुर के सामने कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में सौरभ ने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के समय सौरभ हेलमेट पहने था।
परिजनों ने बताया कि सौरभ दो भाइयों में बड़ा था। वह बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। एअरफोर्स की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा था। छोटा भाई विनय पिता के साथ गांव में रहकर खेतीबाड़ी करता है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें