फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक की अचानक हुई मौत से मंगलवार को परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जिले के पपियापुर निवासी कमल यादव (22) कन्नौज में रहकर एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर रह कर कार्य कर रहा था। दोपहर तीन बजे कमल यादव की अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह अचेत हो गया। कंपनी के साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें