फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से युवक की मौत, 37 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। जिले के संक्रमित युवक की कानपुर के मेडिकल कालेज में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं रविवार को 37 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में सीजेएम के पिता और आठ पुलिसकर्मी भी शामिल है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा अब 1502 हो गया है। कोविड अस्पताल में 220 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इलाज के बाद 1272 संक्रमित ठीक हुए हैं। वहीं अब तक कोरोना महामारी से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले के 88 इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित कर निगरानी की जा रही है। वहीं रविवार को 18 लोगों के ठीक होने पर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में जज के 62 वर्षीय पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गुरसहायगंज कोतवाली के चार पुलिसकर्मी, छिबरामऊ में तैनात चार पुलिसकर्मी, कन्नौज शहर में चार महिलाएं, चार पुरुष संक्रमित मिले हैं। तालग्राम में एक महिला और छह पुरुष, सौरिख में एक महिला, एक युवक, जलालाबाद में चार महिलाएं, दो युवक, उमर्दा में एक महिला और एक युवक, छिबरामऊ में दो महिलाएं, आठ व्यक्ति और गुगरापुर में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से कुछ संक्रमितों को होम क्वारंटीन तो कुछ को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। लोग घरों में सुरक्षित रहें। बगैर किसी काम के बाहर न निकलें। अगर किसी को लक्षण लग रहे होें तत्काल परीक्षण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें