फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पटाखे के विवाद में युवक को मारी गोली, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। दीपावली की रात पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी और फरार हो गया। परिजनाें ने घायल को राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के सेंगरनपुर्वा गांव निवासी संतोषी देवी ने बताया कि रात में घर के बाहर बेटा अक्षय सिंह (19) पटाखे छुड़ा रहा था। तभी घर के सामने रहने वाले आदर्श से पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद करने लगा। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई देखते ही देखते गालीगलौज के बाद आदर्श ने अक्षय को गोली मार दी। गोली अक्षय के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर कानपुर रेफर कर दिया है।
पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार देर रात पुलिस ने आरोपी आदर्श को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। घायल युवक की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें