फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद युवक हुआ गायब

विज्ञापन
लोगों से पूछताछ करते चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
खड़िनी(कन्नौज)। पत्नी से विवाद के बाद नाराज युवक घर से निकल गया। सुबह टहलने निकले लोगों ने उसके कपड़े, जूते व टूटा हुआ मोबाइल नहर पुल के पास पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल शुरू की गई है।
विज्ञापन

खड़िनी स्थित निचली गंग नहर पुल के पास शनिवार सुबह कुछ लोग टहलने के लिए निकले। इन्हें नहर पुल के पास कपड़े, जूते और टूटा हुआ मोबाइल दिखाई दिया। मोबाइल से सिम गायब थी। सूचना पर चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह पहुंच गए। पर्स से मिले कागजों से युवक की पहचान रूर निवासी रोहित (28) के रूप में हुई। जानकारी पर युवक के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रात में किसी बात को लेकर रोहित का पत्नी पूजा से विवाद हो गया था। इसी से नाराज होकर वह रात में घर से निकल आया।
वहीं पूजा ने बताया कि रोहित घर से जाते वक्त जेवर ले गए थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देर शाम तक युवक का सुराग नहीं लग सका। प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह ने बताया कि नहर में तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें