फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। कन्नौज मार्ग पर बेहरिन के पास शुक्रवार की देर रात संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर निवासी शिवम चौहान (30) की कचहरी में फोटो कॉपी की दुकान थी। परिजनों ने बताया कि शिवम शुक्रवार को स्कूटी से तिर्वा गया था। देर रात तिर्वा-कन्नौज मार्ग से घर आ रहा था। ग्राम बेहरिन के निकट शिवम चौहान पड़ा मिला। पुलिस उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शिवम के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। शिवम के परिवार में पिता हरपाल सिंह, बड़ा भाई जीतू, मां, तीन बहन हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि युवक के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी वीडियो ग्राफी भी कराई गई है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें