फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पंखे का स्विच लगाते समय करंट से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। मैनपुरी जिले के थाना कुसमरा क्षेत्र के नगला वीर गांव में शुक्रवार रात को फर्राटा पंखे का स्विच लगाते समय करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


ग्राम नगला वीर निवासी संजीव नाथ (25) मजदूरी करते थे। रात वह फर्राटा पंखा चलाने के लिए बोर्ड में स्विच लगा रहे थे। तभी पंखे में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से संजीव गिर गए। परिजन उन्हें निजी वाहन से सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय लेकर आए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी पूजा, बेटियां खुशी और नंदिनी तथा बेटा आयुष है। पिता की अचानक मौत से तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। पत्नी पूजा और अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि शव का मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें