फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी के खोखे में लगी आग से सामान जला

Sat, 12 Dec 2015 11:29 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के सदर बाजार में रखी लकड़ी की खोखानुमा दुकान में बीती रात भीषण आग लग गई। इससे दुकान में रखा जूता, चप्पल, रेडीमेड का लाखों रुपये का सामान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया। आग की भीषण लपटें देख मुहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, पर तब तक सारा सामान जल चुका था।
विज्ञापन


इस दौरान सूचना पाकर जसोदा चौकी इंचार्ज लालचंद्र ने मामले की जांच पड़ताल की। कस्बा जलालाबाद निवासी मतीन अहमद समाचार पत्र विक्रेता हैं। उन्होंने बताया कि उनकी लकड़ी के खोखेनुमा दुकान सदर बाजार में स्थित है। इसमें वह जूता, चप्पल व रेडीमेड का सामान बेंचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।

शुक्रवार की रात में वह दुकान बंद करके घर चले गए। रात करीब पौने 12 बजे दुकान के पास रहने वाले लोगों ने दुकान से आग की लपटें देखी। इस पर सूचना दुकानदार को दी गई। आननफानन में दुकानदार मतीन अहमद मौके पर पहुंचे। आग का नजारा देख मोहल्ले में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने कई घंटे तक बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। दुकान में रखे सामान के साथ ही खोखा भी जलकर राख हो गया। दुकानदार मतीन ने बताया कि दुकान के अंदर रखा करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ लोगों से उसकी रंजिश चल रही है। आशंका है कि रंजिशन अराजकतत्वों ने उसकी दुकान में आग लगाई है। पीड़ित ने घटना की जानकारी गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें