चचियापुर में मानव उत्थान सेवा समिति शाखा की ओर से आयोजित सत्संग में
सतगुरु सतपाल महाराज के अनुयायी उमड़े। इस दौरान धर्म के रास्ते पर चलने का
संकल्प लिया।
शनिवार की सुबह नौ बजे स्कूल परिसर
में हरिद्वार से आईं अनुयायी कृपा बाई ने कहा कि सनातन धर्म को आगे बढ़ाने
के लिए युवाओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्हें तिलक लगाने, कलावा
पहनने को कहा। उन्होंने कहा कि कलियुग के प्रभाव को कम करने को सत्संग में
ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी करें।
भगवान ने मानव जीवन दिया है, जिससे हम
भटक चुके हैं। समाज को ऐसे युवाओं की जरूरत है जो धर्म का प्रचार करने में
बढ़ चढ़कर भागेदारी करें। इस मौके पर बाबा राम सिंह, शेर सिंह, गजेंद्र
सिंह, सत्यराम, डम्मर लाल, दीपक, बसंत, गुरु प्रसाद, घासीराम, महाराम आदि
मौजूद थेे।