फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घास काटने गईं महिलाओं पर हमला, दरांती से गला रेतने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। खेत पर घास काटने गईं महिलाओं के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर हमला कर दिया। महिला की दरांती छीनकर गर्दन पर वार करने का प्रयास किया और तमंचे से गोली मारने की धमकी दी। महिलाओं ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर निवासी मधु, वर्षा, सूरमा, सुनीता, विमला और संतोषी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह सभी गांव के पास खेतों में घास काटने गई थीं। तीन-तीन महिलाएं अलग-अलग स्थानों पर घास काट रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने मधु की गर्दन दबा दी। महिलाओं के विरोध करने पर इन लोगों ने मधु के हाथ से दरांती छीन ली और उससे महिलाओं की गर्दन पर वार करने का प्रयास किया। तमंचा दिखाकर गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी। महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें