फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति-बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। अमोलर अंडरपास सर्विस रोड पर मनरेगा खेल मैदान के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि पति और बेटी घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे और चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के नेकनामपुर निवासी रामप्रताप सिंह (40), पत्नी सोनी (35) के साथ बेटी रजनी देवी (12) को दवा दिलाने के लिए बाइक से कन्नौज जा रहे थे। दोपहर 2.30 बजे अमोलर अंडरपास सर्विस रोड मोड पर तेज रफ्तार ईंट लेकर जा जा रहे ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सोनी सड़क पर गिर गईं और ट्रक ऊपर से निकल गया। हादसे में रामप्रताप और बेटी भी घायल हो गए। थाना प्रभारी रंजना पांडेय और सीओ कुलवीर सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां डाॅक्टर ने सोनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति और बेटी का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि सोनी के एक बेटी और दो पुत्र रजनू और गोलू हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें