फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से महिला घायल, हैलट में हो रहा इलाज, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। रंधीरपुर गांव में संदिग्ध हालात में महिला को गोली लग गई। गंभीर हालत में सौ शय्या अस्पताल से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। यहां से महिला को हैलट( कानपुर) भेज दिया गया। घटना बुधवार रात लगभग आठ बजे की है।
विज्ञापन

रंधीरपुर गांव निवासी आदर्श शर्मा के घर संदिग्ध हालात में गोली चलने से पत्नी निधि उर्फ शीला देवी (28) घायल हो गईं। रिवाल्वर की गोली पेट में लगी है। गंभीर हालत में परिजन सौ शय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर ड्यूटी चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां से चिकित्सकों ने हैलट रेफर कर दिया। हैलट में चिकित्सकों ने रिवाल्वर की गोली निकालकर इलाज शुरू किया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस को नहीं दी गई सूचना
कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि गोली लगने का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर सौ शय्या अस्पताल में उपचार के लिए निधि उर्फ शीला देवी को भर्ती कराया गया, तो ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी को इसकी सूचना कोतवाली को देनी चाहिए थी। ड्यूटी चिकित्साधिकारी डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि मरीज ज्यादा होने के कारण रात में पीआई नहीं भेजी जा सकी थी। गुरुवार को ड्यूटी पर पहुंचने के बाद रात में पुलिस को पीआई भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें