तिर्वा। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद ससुरालीजनों ने गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मायके पक्ष को शांत कराया।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गुदारा गांव निवासी अंकज की कुछ साल पहले तालग्राम के ताहपुर गांव निवासी वंदना के साथ शादी हुई थी। अंकज ने बताया कि पत्नी गर्भवती थी। किसी कारण वश पत्नी का गर्भपात हो गया। उन्होंने पत्नी को निजी अस्पताल में पत्नी को भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही मायके पक्ष के लोग पहुंच गए, लेकिन तब तक शव का अंतिम संस्कार हो चुका था। मायके पक्ष के लोग लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।