फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर पनवारा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी सुखरानी (70) जलालपुर पनवारा गईं थीं। सुबह लौटते समय जलालपुर जीटी रोड पर अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसा देखकर लोग मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो- रोकर हाल बेहाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। तहरीर मिल गई है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें