फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिना भेदभाव के होगा ग्रामीण क्षेत्रों का विकास’

Sat, 06 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र से निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने गए बृजकिशोर सिंह यादव का उनके पैतृक गांव में स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास बिना किसी भेदभाव के कराया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को पैतृक गांव बहादुरपुर असालताबाद पहुंचे ब्लाक प्रमुख बृजकिशोर सिंह यादव और उनकी पत्नी निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सुमन यादव का ग्रामीणों ने स्वागत किया। महिलाओं ने तिलक लगा फूल-मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिला खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के ग्रामीण क्षेत्रों का पूरी तरह विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान सत्यराम फौजी, जयदेव सिंह यादव, मिथलेश, कमलेश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


उधर, विशुनगढ़ रोड नईबस्ती में सभासद अरुण कुमार यादव टिंकी, अतुल यादव और कैलाशचंद्र यादव ने अपने समर्थकों के साथ ब्लाक प्रमुख बृजकिशोर यादव और उनकी पत्नी सुमन यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके अलावा दोनों का कई अन्य जगह भी जोरदार स्वागत हुआ। लोगों ने उनकी जीत पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें